Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर में हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें इंदौर में हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
इंदौर , शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2014 (23:03 IST)
FILE
इंदौर। पुलिस ने यहां चार दिन पहले 25 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या के आरोप में शुक्रवार को उसके पति को गिरफ्तार किया।

एरोड्रम थाना प्रभारी मंजू यादव ने आज बताया कि कृष्णबाग कॉलोनी में रहने वाले कमलेश पांचाल (30) को लम्बी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। शहर के एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) में काम करने वाले इस शख्स पर अपनी पत्नी पिंकी (25) की 17 फरवरी को धारदार हथियार से हत्या का आरोप है।

थाना प्रभारी ने हत्याकांड की पूरी कहानी का खुलासा किए बगैर बताया कि पुलिस को पांचाल के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं। उन्होंने बताया कि पांचाल ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद बेहोशी का नाटक किया था। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मंजू ने बताया कि पांचाल को आज जैसे ही अस्पताल से छुट्टी मिली, वैसे ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने मामले की शुरुआती जांच के हवाले से बताया कि पुलिस को संदेह है कि पिंकी की हत्या की जड़ में उसके पति के दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi