Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कैदियों ने जेल में आग लगाई

Advertiesment
हमें फॉलो करें पंजाब जालंधर कैदी उत्पात
जालंधर (भाषा) , मंगलवार, 8 जनवरी 2008 (09:30 IST)
पंजाब के जालंधर में स्थित केंद्रीय कारा में सोमवार को कैदियों ने आग लगा दी तथा तोड़फोड़ की। कैदियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को गोली चलाना पड़ी।

लगभग 1500 कैदियों ने कारागार में आग लगा दी और पथराव करना शुरू कर दिया। दंगाई कैदियों को काबू में लाने के लिए जिला पुलिस को बुलाया गया।

हिंसा पर उतारू कैदियों को काबू करने के लिए पुलिस को कुछ चक्र गोलियाँ चलानी पड़ीं। इस घटना में एक कैदी घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार स्थिति नियंत्रण से बाहर है। पुलिस ने आँसू गैस के गोले छोड़े। इसके बावजूद कैदियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव बंद नहीं किया।

यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस घटना का कारण क्या था। मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारी फिलहाल इसकी वजह नहीं बता पा रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अर्पित शुक्ला ने बताया कि सामान्यत: कैदियों को अलग-अलग कोठरियों में रखा जाता है। मुझे यह नहीं पता है कि आज उन्हें एक साथ एकत्रित होने की अनुमति क्यों दी गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस को बुलाया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi