Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

घाटी में बस पलटी, 20 जवान घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें घाटी में बस पलटी, 20 जवान घायल
रांची (वार्ता) , शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2008 (13:19 IST)
झारखंड की राजधानी राँची में बुंडू थाना क्षेत्र के पास तैमारा घाटी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की बस पलट जाने से लगभग 20 जवान घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना उस समय घटी जब बल की एक बस लगभग 40 जवानों को लेकर हजारीबाग से जमशेदपुर जा रही थी। उन्होंने कहा कि रास्ते में तैमारा घाटी के पास चालक ने अपना संतुलन खो दिया और बस पलट गई।

घायल जवानों को बुंडू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद गंभीर रूप से घायल 12 जवानों को राँची भेजा गया है। सूत्रों ने बताया कि ये जवान जमशेदपुर से रेलगाड़ी द्वारा छत्तीसगढ़ जाने वाले थे, जहाँ विधानसभा चुनाव में उनकी ड्यूटी लगने वाली थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi