Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जगन्नाथ मंदिर के दो कर्मचारी गिरफ्तार

हमें फॉलो करें जगन्नाथ मंदिर के दो कर्मचारी गिरफ्तार
, शनिवार, 23 जुलाई 2016 (08:57 IST)
पुरी। ओडिशा के पुरी में पुलिस ने जिलाधिकारी पर हमले के आरोप में शुक्रवार को श्री जगन्नाथ मंदिर के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया।
                          
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ये गिरफ्तारियां की गईं। जिलाधिकारी पर हमला तब हुआ, जब उन्होंने रथ पर अनधिकृत लोगों के चढ़ने का विरोध किया था। मंदिर के कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। 
                          
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार कर्मचारियों को शुुक्रवार को उपमंडल न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया गया। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया। जिलाधिकारी अरबिंद अग्रवाल ने अपने ऊपर हुए हमले और जान से मारने की धमकी के सिलसिले में दो मामले दर्ज कराए हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

#webviral विक्टोरिया बैकहेम ने हार्पर को किया होठों पर किस, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा