Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक को समन

Advertiesment
हमें फॉलो करें टाटा स्टील
जमशेदपुर (भाषा) , मंगलवार, 8 जनवरी 2008 (22:40 IST)
जमशेदपुर की एक अदालत ने टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक बी मुत्थूरमण एवं टिस्को के चार अन्य अधिकारियों के खिलाफ सम्मन जारी किया है।

अदालत ने 31 मार्च 2007 को यहाँ सिडगोरा में एक व्यक्ति का कथित तौर पर घर गिराने के आरोप में उक्त लोगों के खिलाफ सम्मन जारी किया है।

न्याययिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) उत्तम आनंद ने प्रियरंजन सिंह की शिकायत को आधार बनाते हुए उक्त अधिकारियों के खिलाफ सम्मन जारी किया है।

संपर्क करने पर टाटा स्टील के प्रवक्ता ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi