एक ही परिवार की दो नाबालिग किशोरियों का अपहरण कर मसूरी होटल में रखकर दुष्कर्म किए जाने के आरोप में पुलिस ने अदालत के आदेश पर चार के विरुद्ध मामला दर्ज कर जाँच आरंभ कर दी है।
पुलिस के अनुसार कृष्णापुरी की रहने वाली एक ही परिवार की 2 नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर आरोपी उन्हें मसूरी ले गए जहाँ उनके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में दोनों लड़कियों को बरामद किया गया।
पुलिस ने इस मामले में अदालत के आदेश पर मामला दर्ज कर जाँच आरंभ कर दी है। उल्लेखनीय है कि लड़कियों के परिजनों में शिकायत की थी कि उनकी 2 नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर उन्हें मसूरी ले जाया गया और वहाँ तीन दिनों तक उनसे बलात्कार किया।
पुलिस द्वारा कोई कार्यवाई न किए जाने पर पीड़ित परिवार ने अदालत का सहारा लिया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने 4 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी।
इस बीच शहर से 2 और लड़कियों के अपहरण की घटनाएँ प्रकाश में आई हैं। 15 अगस्त को पूनम का रामपुरी से बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया। दूसरी घटना प्रेमपुरी की है, जहाँ संगीता का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़कियों की तलाश आरंभ कर दी है। आशंका है कि वह अपने मित्रों के साथ चली गई।