Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रतिभा सिंह का नया भोजपुरी एलबम

हमें फॉलो करें प्रतिभा सिंह का नया भोजपुरी एलबम
कोलकाता , गुरुवार, 14 जनवरी 2010 (00:38 IST)
PR
PR
भोजपुरी की सुपरिचित गायिका प्रतिभा सिंह का नया एलबम स्काइ म्जूजिक कंपनी ने जारी किया है। एलबम का नाम है 'मेहरारू ना पईब'। इसमें प्रतिभा सिंह न सिर्फ अपनी गायकी का हुनर दिखा रही हैं बल्कि अभिनय भी किया है।

इसके पहले वे दो भोजपुरी फिल्मों अभिषेक चड्ढा निर्देशित 'भाई होखे त भरत नियन' और संजीव टोनी निर्देशित 'बहिना तोहरे खातिर' में अभिनय कर चुकी हैं। इसके पहले प्रतिभा के दर्जन भर से अधिक कैसेट और सीडी आ चुके हैं।

इस एलबम में उन्होंने हर वर्ग के संगीत रसिकों का ध्यान रखा है। इसमें सामाजिक संदेश के साथ साथ मनोरंजन का भरपूर मसाला भी है। इसमें दो-दो आइटम सांग हैं, जिन्हें सुनकर लोग अपने को थिरकने से रोक नहीं पाएँगे।

इन गीतों को लिखा है उमेश छैला, डॉ. अभिज्ञात, शशिधर सिंह और बूटन हबारी ने। संगीत दिया है दो दशकों में संगीत जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके नगेन्द्र चौधरी ने। निर्देशन अशोक जयसवाल का है। कोरियोग्राफी पायल मिश्रा और सिनेमेट्रोग्राफी आशुतोष मिश्रा की है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi