Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फारुख शेख को सोमवार को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

Advertiesment
हमें फॉलो करें फारुख शेख को सोमवार को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
मुंबई , रविवार, 29 दिसंबर 2013 (18:35 IST)
FILE
मुंबई। मशहूर अभिनेता फारुख शेख का शव दुबई से लाए जाने के बाद उन्हें सोमवार को यहां सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। शनिवार तड़के दुबई में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था।

शेख के करीबी मित्र अभिनेता सतीश शाह ने कहा कि दुबई में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनका शव सोमवार दोपहर करीब 4 बजे तक यहां लाया जाएगा। इसके बाद शाम 5 से 7 बजे तक उनका शव लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा और इसके बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

शेख ने फिल्म ‘गर्म हवा’ के साथ बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी और ‘उमराव जान’, ‘चश्मे बद्दूर’ एवं ‘शतरंज के खिलाड़ी’ जैसी कई यादगार फिल्मों में अभिनय किया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi