Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाढ़ में बही कार से तीन शव बरामद

Advertiesment
हमें फॉलो करें ओडिशा में बाढ़
सम्बलपुर , गुरुवार, 24 जुलाई 2014 (10:13 IST)
FILE
सम्बलपुर। ओडिशा के बारगढ जिले में सोमवार की शाम बाढ़ में बही एक कार में से बुधवार को तीन शव बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार शवों की पहचान अनादी कुमार (45), मलय महामलिक (35) और बसन्ती बहेरा (35) के रूप में हुई है। इनकी कार सोमवार को उत्ताली नदी पर बने पुल से बाढ़ के कारण बह गई थी।

ग्रामीणों ने बाढ़ का पानी कम होने पर कार को देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शवों को बाहर निकाल कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi