Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई में कड़ी सुरक्षा के बीच गणेशोत्सव की धूम

Advertiesment
हमें फॉलो करें मुंबई गणेशोत्सव
, सोमवार, 9 सितम्बर 2013 (10:01 IST)
FILE
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गणेशोत्सव की धूम शुरू हो गई है। जगह जगह भव्य पांडाल और गणेश पूजा का इंतजाम किया गया है। 10 दिवसीय चलते वाले इस कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए है। पांडालों में भी पुलिस तैनात है।

मुंबई में सबसे लोकप्रिय पांडाल 'लालबागचा राजा' की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। 'लालबागचा राजा' मुंबई में सबसे लोकप्रिय गणेश मंदिर है और यहां विघ्नहर्ता के दर्शन के लिए करीब एक लाख से डेढ़ लाख श्रद्धालु प्रतिदिन आते हैं।

मुंबई के गणेशोत्सव मंडलों के एक प्रतिनिधि संगठन अनुसार स्कूली लड़के-लड़कियों को 10 दिवसीय गणेशोत्सव में धार्मिक कर्मकांड सम्पन्न कराने के लिए प्रशिक्षित करने की एक अनोखी परियोजना शुरू की है। संगठन ने यह कदम पुजारियों की कमी के मद्देनजर उठाया है।

उधर कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह ने गणेशोत्सव आयोजक निर्देश पुस्तिका जारी करने के बाद कहा, हमने एक अभेद्य सुरक्षा योजना तैयार की है लेकिन यह जनता के सहयोग से ही प्रभावी होगी जिन्हें अपनी आंखें और कान खुले रखने की जरूरत है।

यह पुस्तिका छह हजार गणेश पांडालों के बीच वितरित की गई और इसमें महोत्सव के दौरान सुरक्षा उपाय और यातायात व्यवस्था, विभिन्न एजेंसियों जैसे पुलिस अधिकारियों और आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बर शामिल हैं।

यद्यपि मुंबई पुलिस प्रमुख ने दावा किया है कि संभावित आतंकवादी हमले को लेकर कोई विशिष्ट खुफिया जानकारी नहीं है। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा, महोत्सव के दौरान संभावित हमलों को लेकर कोई विशिष्ट नहीं, लेकिन गंभीर खुफिया जानकारी है। मेट्रो शहर पर आतंकवादी खतरा मंडरा रहा है।

अतिरिक्त आयुक्त (विशेष शाखा) नवल बजाज ने कहा कि विभाग ने पहले ही कई गणेश पांडालों को उन सुरक्षा उपायों के बारे में प्रशिक्षित किया है जिन्हें महोत्सव के दौरान अपनाया जाएगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi