Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विधायक ने दी महिला को निर्वस्त्र करने की धमकी

Advertiesment
हमें फॉलो करें मुंबई पुलिस
मुंबई , गुरुवार, 3 जुलाई 2014 (18:45 IST)
मुंबई। बांद्रा उपनगर इलाके में एक महिला को निर्वस्त्र करने और पीटने की कथित धमकी देने के मामले में शिवसेना विधायक प्रकाश बाला सावंत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सोमवार रात खेरवाड़ी थाने में दर्ज प्राथमिकी में महिला ने आरोप लगाया है कि सावंत ने उससे कहा कि मैं तुम्हें सबके सामने निर्वस्त्र कर दूंगा और पीटूंगा। पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अशोक कदम ने बताया कि महिला की शिकायत पर सावंत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

महिला और बांद्रा (पूर्व) से विधायक सावंत के बीच गांधीनगर हाउसिंग सोसाइटी के पुनर्विकास को लेकर विवाद था। दोनों इसी सोसाइटी में रहते हैं।

पुलिस ने बताया कि गांधीनगर सोसाइटी में हाउसिंग बोर्ड की कुल 36 इमारतें हैं और कई साल से इसके पुनर्विकास की प्रक्रिया चल रही है। इसे लेकर कई संगठन बन चुके हैं।

दोनों समिति के सदस्य हैं और उनके बीच इस बात को लेकर असहमति है कि पुनर्विकास के लिए किस बिल्डर को चुना जाए। आरोप पर सावंत तत्काल टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi