Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शोरूम मालिक ने किया महिला से बलात्‍कार

Advertiesment
हमें फॉलो करें महिला कर्मचारी
नई दिल्‍ली , बुधवार, 2 जुलाई 2014 (23:34 IST)
FILE
नई दिल्‍ली। दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में चश्मे की दुकान पर नौकरी के पहले ही दिन महिला कर्मचारी के साथ उसके मालिक द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि पश्चिम विहार इलाके में दो ऑप्टिकल शोरूम चलाने वाले 61 वर्षीय दीपक मल्होत्रा पर 30 वर्षीय महिला ने नशीला पेय पिलाकर कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी इसी इलाके में अपने परिवार के साथ रहता है।

पुलिस ने बताया कि मल्होत्रा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया कि मल्होत्रा ने उसे पिछले हफ्ते अपने एक शोरूम पर सेल्स का काम करने के लिए चुना था।

महिला ने एक अखबार में इश्तहार देखकर आवेदन किया था। उसने बताया कि वह कल जब सुबह शोरूम पहुंची तो मल्होत्रा ने उसे अपने केबिन में बुलाया। पुलिस के अनुसार मल्होत्रा ने महिला को कोई नशीला पेय पिलाया जिसे पीकर वह बेहोश हो गई, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

महिला ने होश में आकर पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस की टीम ने महिला का बयान दर्ज कर लिया है और उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। मामले में आगे जांच चल रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi