Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग बंद

Advertiesment
हमें फॉलो करें जम्मू-कश्मीर बर्फबारी हिमपात
श्रीनगर (वार्ता) , मंगलवार, 8 जनवरी 2008 (22:15 IST)
जम्मू-कश्मीर में भारी हिमपात के कारण कश्मीर घाटी का संपर्क एक बार फिर मंगलवार को शेष देश से कट गया, राज्य में भूस्खलन के कारण एक व्यक्ति की मौत भी हुई है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार तीन सौ किलोमीटर लम्बे श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को भारी हिमपात और बरसात के बाद एहतियातन बंद कर दिया गया है। पेंथल में भारी बारिश से भूस्खलन के कारण एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। वह श्रीनगर से जम्मू जा रहा था। बनिहाल और जवाहर सुरंग क्षेत्र में भारी बर्फबारी हो रही है। सीमा सड़क संगठन के जवान सड़क से बर्फ हटाने में जुटे हैं।

राज्य की ऊँची पहाड़ियों पर भारी हिमपात हुआ है। श्रीनगर और घाटी के अन्य मैदानी इलाकों में तेज बरसात हुई है।

यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घाटी को शेष देश से जोड़ने वाले राजमार्ग को दोपहर बाद बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि काजीगुंड और बनिहाल के बीच भारी हिमपात हुआ है और शेष हिस्से में बरसात हुई है जिससे राजमार्ग पर फिसलन हो गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi