Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुवर्णश्री बांध के खिलाफ विरोध अनुचित : वीके सिंह

Advertiesment
हमें फॉलो करें वीके सिंह
गुवाहाटी , शनिवार, 12 जुलाई 2014 (18:23 IST)
FILE
गुवाहाटी। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मामलों के केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने अरुणाचल प्रदेश और असम की सीमा पर 2,000 मेगावॉट क्षमता वाली सुवर्णश्री पनबिजली परियोजना निर्माण की पैरवी करते हुए शनिवार को कहा कि बांध के खिलाफ अधिकतर विरोधों को उचित नहीं ठहराया जा सकता है।

सिंह ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि असम में बिजली की समस्या है। सुवर्णश्री परियोजना को लेकर होने वाले विरोध प्रदर्शन की हमें जानकारी है। कुछ उचित हैं जबकि अधिकतर को उचित नहीं ठहराया जा सकता। वहां कोई समस्या क्यों होनी चाहिए?

उन्होंने कहा कि लोगों को परियोजना के फायदे के बारे में बताया नहीं गया। यही कारण है कि नीचे आने वाले प्रवाह के डर के चलते पिछले 2 साल से इसमें काम आगे नहीं बढ़ा है।

पूर्व सेना प्रमुख ने कहा कि यह नदी की धारा पर बनने वाली परियोजना है। मेरा अपना आकलन है कि इससे कोई खतरा नहीं होने जा रहा। लोग नहीं जानते कि टिहरी बांध नहीं होता तो उत्तराखंड में अचानक मूसलधार बारिश से आई बाढ़ में ऋषिकेश और कुछ अन्य शहर बह गए होते। हमारे पास बड़ा मौका है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi