भला कौन ऐसा है, जो नहीं कहता कि वह दुनिया का सबसे आदर्श प्रेमी या प्रेमिका है। पर कहने से क्या होता है? कुछ कसौटियाँ होती हैं और उन पर खरा उतरकर ही आप आदर्श होने का दावा कर सकते हैं।
क्या कहा, आप फिर भी दावा कर रहे हैं? अगर ऐसा है तो अपने आपको इन सवालों की कसौटियों में कसिए और फिर तय करिए क्या वाकई आप आदर्श प्रेमी-प्रेमिका हैं-
1. क्या आपके लिए प्यार और शादी दो अलग-अलग चीजें हैं? क. हाँ ख. नहीं ग. मौके के हिसाब से हाँ भी, नहीं भी घ. पता नहीं
2. आपके नजरिए से क्या प्यार की कोई उमर होती है? यानी क्या प्यार करियर बना लेने के बाद करना चाहिए? क. हाँ ख. जब हो जाए तब करना चाहिए ग. जब माँ-बाप इजाजत दें घ. पता नहीं
3. क्या ऐसे प्यार को ढोते रहना चाहिए जिसमें साफ पता चलता हो कि दूसरा फ्रॉड कर रहा है? क. हर्गिज नहीं ख. प्रेमी से साफ कहना चाहिए कि आपको उस पर भरोसा नहीं है। ग. वक्त का इंतजार करना चाहिए घ. इस मामले में ज्यादा सोचना नहीं चाहिए
4. आपकी प्रेमिका किसी कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रही है। वह अक्सर घर में ही रहती है, ऐसे में आप उससे- क. जब भी मौका मिलता है घंटों बातें करते हैं ख. उससे घूमने चलने का आग्रह करते हैं ग. कॉम्पिटिशन का महत्व समझते हुए उसे डिस्टर्ब नहीं करते घ. इस बारे में कुछ भी नहीं सोचते।
5. आपकी जन्मदिन पार्टी पर आपका प्रेमी बहुत साधारण-सा उपहार लाया है। क्या इससे आप- क. अपनी सहेलियों के बीच लज्जित महसूस करेंगी ख. उससे इस बात पर नाराज हो जाएँगी ग. तोहफे की कीमत उसके आर्थिक मूल्य से नहीं लगाएँगी घ. अपनी किस्मत को कोसेंगी
6. आपका प्रेमी आपकी सहेलियों से घुलता-मिलता है तो- क. यह बात आपको खराब लगेगी ख. आप उसे उनसे मिलवाएँगी ही नहीं ग. आप उस पर विश्वास करेंगी घ. उससे नाता तोड़ लेंगी
7. क्या आपकी नजरों में प्यार एक उम्र विशेष का स्वभाव है। क. हाँ। ख. अलग-अलग लोगों पर अलग-अलग मतलब होता है। ग. प्यार एक स्थायी फीलिंग है घ. पता नहीं।
आकलन : हर सवाल के चार जवाब दिए गए हैं। चार में से सिर्फ एक जवाब के लिए 5 अंक दिए गए हैं। शेष के लिए शून्य हैं। अगर आप 30 से 35 अंक हासिल करते हैं तो आप आदर्श प्रेमी-प्रेमिका हैं। अगर आपको 20 से 25 अंक मिलते हैं तो बस ठीक-ठाक हैं। लेकिन यदि आपको 15 से कम अंक मिलते हैं तो आप आदर्श प्रेमी-प्रेमिका नहीं हैं। उत्तर : 1. ख, 2. ख, 3. ख, 4. ग, 5. ग, 6. ग, 7. ग।