Relationship %e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a3%e0%a4%a4%e0%a4%be %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%a4%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b6 %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a3%e0%a4%a4%e0%a4%be 109050900069_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पूर्णता की तलाश में अपूर्णता

Advertiesment
विवाह
NDND
हममें से हर कोई चाहता है कि उसे जीवनसाथी के रूप में मिस्टर या मिस परफेक्ट मिले परंतु हमेशा ऐसा नहीं होता है। कई बार हमें ऐसे भी लोग मिलते हैं, जिनमें कुछ चीज बहुत अच्छी होती है और कुछ चीज में वो दूसरों से कमतर होते हैं। ऐसे में सही जीवनसाथी का चयन करना आजकल के युवाओं के लिए बड़ी टेढ़ी खीर होता है।

यदि आपको भी अपने विवाह के लिए किस मिस्टर या मिस परफेक्ट की तलाश है तो आपकी तलाश तभी पूरी होगी, जब आप इन बातों को ध्यान में रखकर अपने जीवनसाथी का चयन करेंगे -

दिल को देखों चेहरा ना देखों :
हर किसी को कोई खूबसूरत प्रिंस या प्रिसेंस मिल जाए, यह तो सभंव नहीं है और यदि आपकी अपेक्षाएँ बहुत अधिक है तो कभी आपको परफेक्ट व कम्प्लीट मैच नहीं मिल पाएगा। समझौता जीवन में हर जगह करना पड़ता है क्योंकि यदि आप अपनी जिद पर अड़े रहे तो ये नहीं, वो नहीं करते-करते आपकी आधी उम्र निकल जाएगी और आपको बाद में पछताना पड़ेगा।

हर व्यक्ति का चेहरा सुंदर हो तो उसका व्यवहार भी मधुर होगा, ऐसा अमूमन नहीं होता है। यदि आप व्यक्ति के चेहरे व खूबसूरती पर ध्यान न देकर उसका व्यवहार, जीवनशैली आदि पर ध्यान देंगे तो नि:संदेह आपकी पसंद आपके लिए परफेक्ट मैच होगी।

अपेक्षाओं को हावी मत होने दो :
किसी भी रिश्ते में जब अपेक्षाएँ बहुत अधिक होती है तो वहाँ विवादों की संभावनाएँ भी उतनी ही अधिक उपजती है। यदि अपेक्षा किए बगैर बहुत कुछ मिल जाए तो हमें बहुत अधिक खुशी मिलती है परंतु यदि अपेक्षा करने पर कुछ ना मिले तब दु:ख भी बहुत अधिक होता है इसलिए अपनी भावी जीवनसाथी से आप अपेक्षाएँ कम ही रखें तो बेहतर होगा।

जॉब सिक्योर तो भविष्य सिक्योर :
अक्सर लड़के-लड़कियाँ इस जिद पर अड़े रहते हैं कि मुझे केवल बिजनेसमेन ही चाहिए या फिर मुझे केवल गृहकार्य में दक्ष लड़की ही चाहिए। उनकी ये सोच उनके जीवनसाथी की तलाश के दायरे को सीमित कर देती है। यदि आप लड़के या लड़की में गुण तथा उसकी जॉब या व्यवसाय की भविष्य में स्थिति को सोच-समझकर निर्णय लेंगे तो शायद ये आपके लिए बेहतर होगा।

विवाह जीवन में केवल एक बार ही होता है अत: जीवन का यही फलसफा है कि अपने जीवन का यह महत्वपूर्ण फैसला किसी के दबाव में आकर या जल्दबाजी में ना लें। पहले सोचे-समझे और फिर हाँ करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi