Relationship %e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%b8%e0%a4%ae %e0%a4%94%e0%a4%b0 %e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%ae %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%8f%e0%a4%95 %e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%97 109121700053_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मौसम और प्रेम का एक राग

आप भी तलाशें प्रेम के पलों को

Advertiesment
शादी
ND
ND
मौसम और प्रेम का बड़ा गहरा संबंध होता है तभी तो सर्दियों की ठिठुरन भरी ठंड व बारिश की रिमझिम फुहारे प्रेमियों को बड़ी लुभाती है। जब-जब भी सावन की झडि़याँ लगती है, तब-तब प्रेमी युगल बारिश की मस्ती में नाचने-गाने को सड़कों पर निकल आते हैं।

इसी के साथ ही सर्दियों की ठिठुरन भरी ठंड भी इनके प्रेम की गर्मी से पिघल जाती है और प्रेम के जोश में कई नवविवाहित दंपति व प्रेमी युगल ठंडे प्रदेशों में प्रेम के पलों को तलाशने निकल पड़ते हैं। खासकर पटनीटॉप, शिमला, मसूरी और कश्मीर तो प्रेमियों के लिए जन्नत कहे जाते हैं। जहाँ वर्षभर दुनियाभर के प्रेमियों का जमावड़ा लगा रहता है।

एकांत के पल तलाशते है ये :
जिस तरह शादी किसी भी युवा के जीवन का यादगार पल होता है। उसी तरह से हनीमून भी नवविवाहित युगल के लिए अविस्मरणीय पलों का खजाना होता है। यही वो यादगार दिन होते हैं, जब नवदंपति अपने नए दायित्वों का निर्वहन करने के लिए एक-दूसरे को जानने व समझने की शुरूआत करते हैं तथा पति-पत्नी के अपने रिश्ते में प्रेम के रंग भरते है।

केवल नवविवाहित दंपति के ही लिए नहीं बल्कि दांपत्य सूत्र में कई सालों से बंधे दंपतियों को भी एकांत के पलों की तलाश रहती है, जिसमें वे अब तक के अपने जीवन में प्रेम के पलों का लेखा-जोखा करते है और एक बार फिर से नई ऊर्जा व प्रेम के साथ अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में जुट जाते हैं।

एकांत व छेड़छाड़ दोनों ही प्रेमियों की पहली पसंद होती है। एक-दूसरे को जानने की आस व एकांत की तलाश में नवविवाहित युगल सर्द प्रदेशों में अपना डेरा डालते हैं और वहाँ की मीठी यादे व खुशनुमा पलों के साथ अपने नवजीवन की शुरूआत करते हैं।

किसी का फर्स्ट या तो किसी का सैकेंड हनीमून :
'हनीमून' शब्द मात्र ही हमें प्रेम का आभास कराता है। जितनी मिठास इस शब्द में है, उतनी ही मिठास नवविवाहित दंपतियों के प्रेम में है। शादी के बाद यह हनीमून का क्रेज ही है, जो दुनियाभर के नवयुगलों को जम्मू-कश्मीर की हसीन वादियों में खीच लाता है।

कहते हैं कि जब जिंदगी से बोरियत हो जाएँ, तब फिर से अजनबी बनकर जीवन की शुरूआत करना समझदारी है। मुश्किल से एक-दूसरे के लिए वक्त निकाल पाने वाले दंपति सर्द प्रदेशों में अपने रिश्ते में प्रेम की गर्माहट का संचार करने व अपना सैकेंड हनीमून मनाने यहाँ आते हैं। इन युगलों की ऊर्जा व उत्साह को देखकर तो यही लगता है कि भले ही उम्र के लिहाज से ये बुढ़ापे की ओर अग्रसर है परंतु विचारों से ये अब भी युवा है। तभी को कहते हैं कि दुनिया के हर रिश्ते में प्रेम का वास है, बस जरूरत है तो उस प्रेम को पहचानने की। यदि दंपति जीवकिसमोडअपनरिश्तमें छुपे उप्रेम को पहचान लें तो उनका हर दिन खुशनुमा व हर रात रंगीन होगी।

जिंदगी का नाम ही जिंदादिली है। यूँ सुबक-सुबककर जिम्मेदारियों को बोझ बनाकर ढोने वाला व्यक्ति खुश होकर भी कभी खुश नहीं रह सकता है। जिंदगी को यदि खूबसूरत बनाना है तो इसमें प्रेम के रंग भरें। जब भी आपको जिंदगी से बोरियत हो जातो एकांत के पलों को तलाशकर अपने मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें फिर देखिए सर्द मौसम की इन फिजाओं की तरह आपकी जिंदगी भी रंगीन हो जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi