Relationship %e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a8 %e0%a4%a1%e0%a5%87 %e0%a4%aa%e0%a4%b0 %e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%80 109021400087_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वेलेंटाइन डे पर शादी

बन जाए यादगार वेलेंटाइन डे

Advertiesment
वेलेंटाइन डे
NDND
वेलेंटाइन डे को प्रेमियों का दिन कहते हैं। इस दिन दो प्रेमी एक होकर अपने रिश्ते को 'प्यार' का नाम देते हैं और जब इस प्यार पर रजामंदी की मुहर लग जाती है। तब‍ विवाह के पवित्र बंधन में बँधते हुए वे अपने प्यार को हकीकत बनाते हुए जीवनभर के लिए अपने वेलेंटाइन का हाथ थाम लेते हैं।

ऐसा होना भी चाहिए क्योंकि जब प्यार किया है तो उसे अधूरा क्यों छोड़ा जाए? जिस तरह हर रिश्ते को एक नाम देने व मुकाम तक पहुँचाने की जरूरत होती है। उसी प्रकार सच्चे प्यार का अंत यदि दंपति के रिश्ते में हो तो इससे बेहतर और क्या हो सकता है?

वेलेंटाइन डे ही क्यों :-
प्यार की शुरुआत यदि प्यार के दिन हो तो वो दिन जिंदगी का एक यादगार दिन बन जाता है। कई लोग शादी या सगाई के लिए वेलेंटाइन डे का ही चयन करते हैं क्योंकि इस दिन हर प्रेमी अपनी प्रेमिका से प्यार का इजहार कर अपने रिश्ते को एक नया नाम व नया मुकाम देना चाहता है।

  प्यार की शुरुआत यदि प्यार के दिन हो तो वो दिन जिंदगी का एक यादगार दिन बन जाता है। कई लोग शादी के लिए वेलेंटाइन डे का ही चयन करते हैं क्योंकि इस दिन हर प्रेमी अपनी प्रेमिका से प्यार का इजहार कर अपने रिश्ते को एक नया नाम व नया मुकाम देना चाहता है।      
भले ही अरेंज मैरिज ही क्यों न हो, यदि लड़का-लड़की दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं तो फिर इस दिन से बेहतर और कौन सा दिन हो सकता है अपने जीवनसाथी में अपना वेलेंटाइन तलाशने का?

इस बार भी वेलेंटाइन डे पर हजारों प्रेमी दंपति के रूप में अपने नवजीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं।

प्यार के रंग से रंग लो जिंदगी :-
यदि आपका वेलेंटाइन आपको मिल गया है और आप उससे बहुत प्यार करते हैं तो क्यों न आप भी आज के दिन एक नई शुरुआत करें तथा इस रिश्ते को एक नया नाम दें। जिंदगी में खुशियाँ बार-बार नहीं मिलतीं। उसके लिए तो मौका तलाशना पड़ता है। आप भी अपने वेलेंटाइन के साथ इस दिन को यादगार व खास बनाएँ।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi