Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

किस उम्र में सेक्स का ज्यादा मज़ा...

Advertiesment
हमें फॉलो करें सेक्स
FILE
सेक्स को लेकर कई अध्ययन हो चुके है कि किस उम्र में सेक्स का सबसे बेहतरीन अनुभव होता है। किशोर उम्र में सेक्स हार्मोन्स काफी तेजी से बढते है और सेक्स को लेकर उत्सुकता और रोमांस भी काफी होता है। इसलिए सेक्स को लेकर एक्सपेरिमेंट भी इस उम्र में ज्यादा होते हैं। जो लोग किशोवस्था पार करके शादी तक इंतजार करते हैं उनमें सेक्स को लेकर उत्सुकता और रोमांस का लेवल बहुत हाई होता है।

लड़कियों में सेक्स के प्रति भावनाएं, अगले पन्ने पर...

लडकियों की सेक्स के प्रति काफी हद तक रोमांस, फोरप्ले और पार्टनर के प्रति भावनात्मक लगाव पर निर्भर करती है। वहीं पुरूषों की सेक्स की जानकारी अधिकतर सेक्स फिल्मों और किताबों के अलावा आपसी बातचीत पर निर्भर करती है। उनके लिए सेक्स भावनात्मक लगाव से कहीं ज्यादा शारीरिक बनकर रह जाता है। सेक्स में क्या डर सताता है लड़कों को, अगले पन्ने पर...

किशोर उम्र के पुरूषों को यह डर भी रहता है कि क्या वे अपने पार्टनर को संतुष्ट कर पाएंगे। इस तरह की मानसिक धारणाएं सेक्स के वक्त परफॉर्म करने में बाधा उत्पन्न करती हैं।

दूसरी तरफ लडकियां भी फिल्मी रोमांस और सुनी-सुनाई बातों के हिसाब से ही सेक्स को जेहन में रखकर पार्टनर से उम्मींद पालती हैं, जो अक्सर पहली ही रात में चकनाचूर हो जाती हैं। सेक्स कम लेकिन शानदार अनुभव होता है इस उम्र में, अगले पन्ने पर...

30 की उम्र में सेक्स की संख्या 20 की उम्र के मुकाबले कम हो जाती है, लेकिन सेक्स की क्वालिटी में इजाफा जरूर हो जाता है, क्योंकि दोनों पार्टनर काफी परिपक्व हो चुके होते हैं, एक दूसरे को समझ चुके होते हैं।

30 से अधिक वर्ष के कपल सेक्स के दौरान एक-दूसरे की पसंद नापसंद भी जान चुके होते हैं, जिससे सेक्स ज्यादा आनंददायक बन जाता है। इस उम्र की महिलाएं सेक्स में सकारात्मक रूप से हिस्सा लेती हैं।

दूसरी तरफ यही उम्र होती है, जब स्त्री (अगर कामकाजी है) और पुरूष भी अपने करियर का संवारने में ज्यादा गंभीरता से जुट जाते है, जिससे शारीरिक ऊर्जा, मानसिक शक्ति ज्यादा खर्च होने लगती है। वक्त की कमी के चलते और इन तमाम कारणें से सेक्स जीवन काफी हद तक प्रभावित हो सकता है। इस उम्र में आता है सेक्स का वास्तविक मज़ा, अगले पन्ने पर...

35-40 की उम्र तक आते-आते दोनों पार्टनर एक-दूसरे को पूरी तरह से समझ चुके होते हैं। एक-दूसरे को किस तरह से सुख देना है और किसे क्या पसंद है इसकी जानकारी के कारण ही इस उम्र में सेक्स बेहतर और संतुष्टि देने वाला होता है। हालांकि सेक्स की फ्रीक्वेंसी कम हो चुकी होती है और बच्चे भी किशोवास्था तक पहुंचने के करीब होते हैं।

महिलाओं में हार्मोलन के बदलाव सबसे ज्यादा इसी उम्र में होते है। मेनोपॉज के करीब होने की वजह से भी मूड में बदलाव, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ सेक्स लाइफ को प्रभावित करती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

घर बैठे मिलेगा सस्ता कंडोम