Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महिलाएं सेक्स चाहती हैं, और पुरुष...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sex Research
लंदन। आम धारणा है कि पुरुष सेक्स के लिए उतावले रहते हैं, लेकिन हकीकत इससे उलट है। एक शोध में खुलासा हुआ है कि पुरुष लंबे समय तक रिश्ते बनाए रखने में विश्वास रखते हैं, जबकि महिलाएं सेक्स को प्राथमिकता देती हैं। 
 
इंडियाना विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया कि महिलाओं के मुकाबले पुरुष गले मिलना और चुंबन लेना ज्यादा पसंद करते हैं, जबकि महिलाएं सेक्स के प्रति ज्यादा उत्सुक रहती हैं।
 
इस शोध की प्रमुख जूलिया हेइमैन ने कहा कि इन ताजा नतीजों की वजह यह है कि रिश्ते के शुरुआती 15 वर्ष में महिलाएं बच्चों के पालन पोषण में व्यस्त रहने के कारण ज्यादा भावनात्मक होती हैं। लेकिन, जैसे-जैसे समय बीतता जाता है, उनके ऊपर से दबाव कम होता जाता है।
 
पांच देशों के एक हजार से ज्यादा दंपतियों पर किए गए इस शोध के मुताबिक संभव है कि समय बीतने के साथ महिलाओं को ज्यादा यौन संतुष्टि मिलने लगती है क्योंकि बच्चों के बड़े होने के साथ उनका जीवन बदलता है। जिन जोड़ों के ऊपर यह शोध किया गया उनकी उम्र उम्र 40 से 70 के बीच थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi