Publish Date: Tue, 16 May 2017 (20:03 IST)
Updated Date: Wed, 01 Nov 2017 (16:05 IST)
लंदन। अपने साथी के साथ रिश्तों को गहरा बनाने के लिए लोग एक साल तो खुलकर यौन सुख का आनंद लेते हैं लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता जाता है, मलेरिया की तरह चढ़ने वाला यह बुखार धीरे-धीरे उतरने लगता है। पर ध्यान दीजिए यह हम नहीं कर रहे हैं और यह बात वैज्ञानिकों द्वारा की गई एक रिसर्च में सामने आई है।
विदित हो कि शोधकर्ताओं ने 25-41 वर्ष आयुवर्ग के तीन हजार लोगों के बीच उनके यौन जीवन को लेकर कई मौकों पर जानकारी एकत्र की। मैरी क्लेयर डॉट कॉम यूके की एक रिपोर्ट के मुताबिक, निष्कर्ष का विश्लेषण बताता है कि लोग एक साल तक रिलेशनशिप का खुलकर मजा उठाते हैं।
अध्ययन में यह बात भी सामने आई कि पारंपरिक सोच के विपरीत बच्चे होने का यौन जीवन की गुणवत्ता पर कोई असर नहीं पड़ता। म्यूनिख, जर्मनी की स्थानीय यूनिवर्सिटी में अध्ययन की मुख्य लेखिका क्लॉडिया सिमेदबर्ग ने कहा, 'अध्ययन के दौरान दंपति की यौन संतुष्टि में बच्चे की कोई भूमिका सामने नहीं आई।'
बच्चों की अपेक्षा दंपति के बीच झगड़ों को कम यौन संबंध बनने की प्रमुख वजह बताई जाती है, जिसमें दंपतियों का इस बात पर जोर होता है कि उनके बीच जितनी तकरार होती है, उतना ही कम यौन संबंध बन पाता है। उन्होंने कहा कि शोध के मुताबिक, बच्चे होने और उम्र बढ़ने के साथ यौन संबंधों में कमी देखी जाती है।