Publish Date: Sat, 19 Jul 2014 (13:14 IST)
Updated Date: Thu, 02 Nov 2017 (16:56 IST)
शोधकर्ताओं का दावा है कि सुबह जल्दी उठने वाले पति और पत्नियों में अपने साथी को धोखा देने की ज्यादा संभावना होती है। इस तरह की बात मनोवैज्ञानिकों ने कही है। इस आशय का निष्कर्ष निकालने के लिए वैज्ञानिकों ने भरत पक्षी (लार्क) और उल्लुओं की नैतिकता का अध्ययन किया। उन्होंने नैतिक फैसले करने और लोगों की दिन और रात की गतिविधियों का अध्ययन किया। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि लोग किस समय सोया हुआ रहना पसंद करते हैं।
मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि जल्दी जागने वाले पक्षी और उल्लू की ईमानदारी दिन के समय पर निर्भर करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि लोग उस समय सबसे ज्यादा ईमानदार होते हैं जबकि उनमें सबसे ज्यादा ऊर्जा होती है। इसी तरह रात के उल्लू के रात के समय पर ज्यादा ईमानदार रहने की संभावना है। यह निष्कर्ष इस बात का संकेत देते हैं कि मानव के शरीर की घड़ी को दो समयों के साथ जोड़ा जा सकता है और यह उन लोगों के लिए उम्मीद जगाती है, जिनके बारे में कहा जाता है कि उनमें दिन में दोपहर को बहुत कम नैतिक रोकथाम होती है।
अध्ययन में कहा गया है कि सुबह और शाम के समय लोग अधिक अनैतिक होते हैं। वे इस रूढ़ी पर भी संदेह जताते हैं कि शाम के समय लोग अधिक अनैतिक होते हैं और बंधनों में कम विश्वास करते हैं।
About Writer
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।....
और पढ़ें