Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तनाव हैं? चुंबन से दूर करें

Advertiesment
हमें फॉलो करें चुंबन
आदिकाल से मानव समाज में प्रेमपूर्ण व्यवहार को महत्वपूर्ण समझा जाता है। समाजशास्त्रियों ने इसे इंसान की तीन मूलभूत आवश्यकताओं में से एक माना है। हाल ही में रोमांटिक पार्टनर्स के बीच चुंबन पर हुए एक शोध अध्ययन के नतीजे में यह सामने आया है कि चुंबनों के माध्यम से व्यक्त की गई भावनाओं का दोनों के शरीर और मन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए तनाव में हों तो अपने पार्टनर का चुंबन लें और समस्याओं का हल ढूंढ लें। 

 

क्यों लें सामान्य से अधिक बार चुंबन... पढ़ें अगले पेज पर


एरिजोना स्टेट अमेरिका के कोरी फ्लॉयड और उनके सहयोगियों ने शोध अध्ययन को दो पार्टनरों के बीच चुंबन की फ्रीक्वेंसी और तनाव के कम होने पर केंद्रित रखा था। अध्ययन में विवाहित एवं साथ रह रहे जोड़ों को शामिल किया गया था। उन्हें अगले छह हफ्ते तक अपने पार्टनरों को सामान्य से अधिक बार चुंबन करने की हिदायत दी गई थी।

कैसे कम होगा तनाव जानिए अगले पेज पर


छह हफ्तों के बाद जिस जोड़े ने सामान्य से अधिक बार देर तक अपने पार्टनरों का चुंबन लिया उनके रक्त में कोलेस्ट्रोल की मात्रा कम पाई गई। उन्हें अपने संबंधों में अधिक संतुष्टि का अनुभव हुआ। उनका तनाव भी कम हो गया।

दांपत्य जीवन में क्यों महत्वपूर्ण है चुंबन... देखें अगला पेज



शोध अध्ययन में यह पाया गया कि चुंबन किसी भी रिलेशनशिप को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। अनोखी बात यह समाने आई कि उनके रक्त में कोलेस्ट्रोल की मात्रा कम हो गई जो कि शारीरिक स्वास्थ के स्तर को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण इंडिकेटर है। दरअसल कई विशेषज्ञों द्वारा कोलेस्ट्रोल पर नियंत्रण करने के लिए डाइट और एक्सरसाइज करने की कई तरह की सलाहें दी जाती हैं। चुंबन इन सब की तुलना में अधिक कारगर और आसान तरीका साबित होगा।








Share this Story:

Follow Webdunia Hindi