Publish Date: Wed, 09 Apr 2014 (17:07 IST)
Updated Date: Tue, 05 Jun 2018 (20:34 IST)
आमतौर यह माना जाता है कि सेक्स के दौरान ज्यादातर महिलाएं चरम सुख (Orgasm) से वंचित रह जाती हैं। ...लेकिन एक मामला ऐसा भी सामने आया है जिसके मुताबिक एक महिला ने लगातार तीन घंटे तक चरम सुख का अनुभव हुआ है। स्थिति यहां तक पहुंच गई कि बाद में उसे अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा।
सिएटल की इस महिला को इसलिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा क्योंकि वह लगातार तीन घंटे तक ऑर्गेज्म की अनुभूति करती रही। इतना ही नहीं सेक्स खत्म करने के बाद भी उसकी यही स्थिति बनी रही।
महिला जब अस्पताल पहुंची तो क्या हुआ... पढ़ें अगले पेज पर...
लिज नामक इस महिला की चिंता उस समय बढ़ गई जब वह अपने बॉयफ्रेंड एरिक के साथ सेक्स खत्म करने के बाद भी चरम सुख की अनुभूति करती रही। मैट्रोडॉटसीओडॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक जब यह स्थिति लगातार जारी रही तो महिला को अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टर ने जब महिला की जांच की तो पहले उन्हें कुछ समझ में नहीं आया, लेकिन बाद में उन्हें असली चीज समझ में आई और उसका सही उपचार किया गया।