Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महिलाओं के मन में क्यों जरूरी कामुक विचार?

Advertiesment
हमें फॉलो करें सेक्स संबंध
नई दिल्‍ली , सोमवार, 28 जुलाई 2014 (15:30 IST)
FILE
नई दिल्‍ली। आजकल सेक्स संबंधों पर अध्ययनों और शोध का प्रचलन बढ़ गया है। रोज नीति नए खुलासे किए जा रहे हैं। एक ताजा अध्ययन के अनुसार, यह खुलासा किया गया है कि जिन महिलाओं में यौन संबंधों के प्रति ठंढापन हो, उन्हें रति क्रिया के दौरान चरम आनंद तक पहुंचने के लिए अपने जिस्मानी सौंदर्य पर गौर करना चाहिए और कामुक विचारों को मन में लाना चाहिए।

शोधकर्ताओं ने पाया है कि रति क्रिया के दौरान कामोत्कर्ष प्राप्त करने वाली महिलाएं कामोत्कर्ष नहीं प्राप्त करने वाली महिलाओं की अपेक्षा कामुक विचारों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करती हैं।

यह अध्ययन 18-67 साल की 251 महिलाओं पर किया गया। अध्ययन के दौरान सभी महिलाओं से रति क्रिया के समय उनके विचारों, मनोभावों और स्वभाव के बारे में सवाल पूछे गए।

 

अगले पन्ने पर कैसे किया यह शोध का खुलासा...

 


निष्कर्ष में खुलासा हुआ कि महिलाओं के चरमोत्कर्ष पर न पहुंचने के पीछे कामुक विचारों की कमी थी। यह भी पता चला कि कुछ महिलाएं जिन्हें चरमोत्कर्ष प्राप्त करने में कठिनाई होती है, उनके भीतर यौन संबंध बनाने के दौरान कुछ ऐसे विचार आते हैं, जिनका यौन संबंधों से कोई वास्ता नहीं है।

बेल्जियम के युनिवर्सिटी ऑफ लाउवेन के प्रोफेसर पास्कल डे सूटर ने कहा कि हमें उम्मीद नहीं थी कि महिलाओं में चरमोत्कर्ष का संज्ञानात्मक पहलू इतना महत्वपूर्ण होगा, जैसा निष्कर्ष में दिखा। सूटर के मुताबिक, शरीर और वजन की चिंता से भी यौन संबंध बनाने के समय महिलाओं का ध्यान भटकता है। यह अध्ययन पत्रिका 'सेक्सोलॉजिज' में प्रकाशित हुआ है। (एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi