Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वन नाइट स्टैंड में साइज का महत्व है

Advertiesment
हमें फॉलो करें वन नाइट स्टैंड में साइज का महत्व है
FILE
शोधकर्ताओं का कहना है कि एक रात के लिए शारीरिक संबंध बनाने के मामले में महिलाएं विभिन्न आकार के लिंगों को प्राथमिकता देती हैं लेकिन जो महिलाएं दीर्घकालिक संबंधों को चाहती हैं, उनके साथ ऐसा नहीं होता है। इसलिए वन नाइट स्टैंड में महिलाओं के लिए आकार का महत्व होता है।

शोधकर्ता कहते हैं कि वन नाइड स्टैंड के लिए महिलाओं को पुरुष के लिंग का आकार न केवल महत्व रखता है वरन वे बड़े घेरे वाले लिंग को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन शोधकर्ताओं की टीम ने इस बात का भी पता लगाया कि वे आकार का अनुमान लगाने में कमजोर होती हैं और हमेशा ही इन्हें वास्तविकता से अधिक बड़ा समझती हैं।

एक अध्ययन के दौरान 41 महिलाओं ने एक थ्रीडी प्रिंटर पर बनाए गए लिंगों को देखा और स्पर्श किया। लिंग के ये मॉडल नीले रंग के थे और 4 इंच से लंबे और घेरे में 2.5 इंच तक के थे। इनके अलावा ये 8.5 इंच लंबे और 7 इंच के घेरे वाले थे।

इन महिलाओं से पूछा गया कि वे अपने वन नाइट पार्टनर के लिए 33 मॉडल्स में कौन का पसंद करना चाहेंगी। उनसे यह भी पूछा गया कि वे अपने दीर्घकालिक पार्टनर के लिए कौन-सा लिंग पसंद करेंगी। वन नाइट स्टैंड के लिए महिलाएं ऐसे लिंग मॉडल पसंद किए जिनका घेरा कुछ अधिक बड़ा था। पर दीर्घकालिक संबंधों के लिए महिलाओं ने जिन लिंगों को पसंद किया उनका घेरा अधिक बड़ा नहीं था।

 

अगले पन्ने पर, क्यों मोटे होते हैं मानव लिंग

 


यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, लॉस एंजिलिस में बायोलॉजी की एक अंडरग्रेजुएट ने शैनन लियूंग ने पिछले माह इन निष्कर्षों को सान फ्रांसिस्को में हुई साइकोलॉजिकल साइंस की बैठक में बताया। महिलाओं के यौन सेलेक्शन से इस बात को जानने में मदद मिलेगी कि मानव लिंग अन्य नर प्राणियों की तुलना में असाधारण रूप से मोटे क्यों होते हैं।

दीर्घकालिक संबंधों के ‍ल‍िए महिलाओं ने समान लम्बाई के लेकिन कम पतले लिंगों को पसंद किया। इस मामले में महिलाओं की पसंद 6.5 इंच थी। एक दूसरे अध्ययन के दौरान महिलाओं को 30 सेकंडों के लिए लिंग का एक मॉडल दिया। इसके बाद इन महिलाओं से कहा गया कि वे उसी मॉडल को 33 मॉडल्स में छांट लें। इस अध्ययन में पता लगा कि उन्होंने ‍लिंग का जो मॉडल पहले देखा था, उसके स्‍थान पर उन्होंने लिंग के आकार को वास्तविकता से अधिक बड़ा समझा।

लियुंग ने कहा कि जो लोग अपने लिंग का आकार बढ़ाने के लिए सर्जरी का सहारा लेना चाहते हैं, उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं है क्योंकि महिलाएं तो पहले से देखे हुए लिंग के आकार को भी वास्तविकता से ‍अधिक बढ़ा समझती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi