Publish Date: Fri, 28 Feb 2014 (19:29 IST)
Updated Date: Mon, 06 Nov 2017 (16:28 IST)
आमतौर पर पुरुष अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए खूब प्रयास करते हैं, लेकिन एक नई रिसर्च के अनुसार एक हार्मोन की कमी से पुरुषों की सेक्स लाइफ बर्बाद हो सकती है। जानें, कौन सा है ये हार्मोन।
एक नई खोज के अनुसार, पुरुषों को अपनी सेक्स लाइफ को बरकरार रखने के लिए महिलाओं के एस्ट्रोजन नामक हार्मोन की जरुरत होती है। डेली मेल की खबर के मुताबिक, वैसे जिन पुरुषों के शरीर में एस्ट्रोजन की पर्याप्त मात्रा नहीं होती वे मेल मेनोपॉज का शिकार हो सकते हैं और उनके वजन में वृद्धि हो सकती है।
मेसाचुएट्स जनरल हॉस्पिटल के डॉ. जोएल के अनुसार एस्ट्रोजन की कमी के कारण शरीर में कई कमियां हो सकती हैं क्योंकि एस्ट्रोजन पुरुषों में पाया जाने वाला मुख्य सेक्स हार्मोन है। यूं तो पुरुषों का शरीर एस्ट्रोजन को पैदा करता है, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ इसके लेवल में कमी आती जाती है।
आखिर कैसे हुआ शोध...अगले पन्ने पर...
इस खोज के दौरान 20 और 50 की उम्र के बीच के 400 स्वस्थ पुरुषों को हर महीने इंजेक्शन दिया गया ताकि उनका एस्ट्रोजन लेवल पहले के जैसे लाया जा सके। इनमें से आधे लोगों को ऐसी दवा भी दी गई जिससे टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन एस्ट्रोजन में न बदले। चार महीने के बाद शोधकर्ताओं ने पाया कि मांसपेशियां टेस्टोस्टेरॉन पर निर्भर थीं और शरीर की चर्बी एस्ट्रोजन पर।
जबकि, सामान्य सेक्स की इच्छा के लिए दोनों ही हार्मोन्स की जरूरत थी। इससे ये नतीजे निकले कि यदि पुरुषों को सामान्य अवस्था में सेक्स करना है तो उनमें टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन के साथ ही एस्ट्रोजन हार्मोन का होना भी जरूरी है।