Publish Date: Fri, 04 Apr 2014 (13:35 IST)
Updated Date: Fri, 03 Nov 2017 (17:31 IST)
हाल में इस बात को लेकर काफी कुछ कहा गया है कि शादी में देरी करके युवा महिलाएं अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं, लेकिन कुछ दिनों पहले ही एक सर्वेक्षण का नतीजा सामने आया है।
इस सर्वे के परिणामस्वरूप जब सेक्स जीवन की बात आती है तो स्त्री और पुरुष दोनों ही जानते हैं कि उनके लिए सबसे अच्छी बात क्या है। सर्वेक्षण के नतीजे में कहा गया है कि महिलाएं और पुरुष दोनों ही भावनात्मक संबंधों को बहुत अहमियत देते हैं।
हॉट सेक्स किसके साथ... आगे पढ़ें....
हाल ही में ड्यूरेक्स सर्वेक्षण में दो हजार महिला-पुरुषों ने भाग लिया जिनकी उम्र 25 वर्ष से अधिक नहीं थी। पत्रिका ग्लैमर में प्रकाशित सर्वे के नतीजे में कहा गया है कि 87 फीसदी महिलाओं ने कहा कि उनका हॉट सेक्स उसी व्यक्ति के साथ हुआ जिस पर उन्हें पूरा भरोसा था।इतना ही नहीं, इस व्यक्ति के साथ उनके पहले से भी संबंध थे। उनका कहना था कि उनका हॉट सेक्स किसी अजनबी आदमी के साथ वन नाइट स्टेंड का संबंध नहीं था। इतना ही नहीं, 95 फीसदी पुरुषों का मानना था कि भावनात्मक लगाव एक सेक्सुअल अनुभव को बहुत अधिक संतोषजनक बनाता है।
चाहत और भी है, मगर क्या... आगे पढ़ें...
महिला और पुरुषों दोनों का ही मानना था कि वे खुद की बजाय अपने साथी को संतुष्ट करने को लेकर अधिक चिंतित रहते हैं। इसका सीधा-सा निष्कर्ष है कि महिला हो या पुरुष, दोनों ही किसी अजनबी से शारीरिक संबंध बनाने के अलावा भी कुछ चाहते हैं।
अपनी पुस्तक 'द एंड ऑफ मेन' में पत्रकार हाना रोसिन लिखती हैं कि बीस के दशक की 'हुक अप' संस्कृति से महिलाओं को ही दीर्घकालिक लाभ हुआ है। इस परिवर्तन से दीर्घकालिक और भावनात्मक रूप से संतोषजनक और गहरे मानवीय संबंध की हमेशा ही जीत होती है। महिला और पुरुष दोनों ही कुछ अधिक गहरे और अधिक संतोषजनक संबंधों को महत्व देते हैं और यह संबंध शारीरिक हों या भावनात्मक।