Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(द्वादशी तिथि)
  • तिथि- चैत्र शुक्ल द्वादशी
  • शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00
  • व्रत/मुहूर्त-विष्णु द्वादशी, मदन द्वादशी
  • राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
webdunia
Advertiesment

सितारों का संकेत, रमन सिंह होंगे सवा सेर

हमें फॉलो करें सितारों का संकेत, रमन सिंह होंगे सवा सेर
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का जन्म 15 अक्टूबर 1952 को सिंह चन्द्र लग्न में हुआ। सिंह राशि व लग्न में जन्मे जातक सिंह के समान ही प्रतापी रहते हैं। कद उत्तम होता है। शेर के समान प्रभावशील होकर हितैषी भी होते हैं।

लग्न का स्वामी सूर्य द्वितीय भाव (वाणी) में षष्टेश व सप्तमेश शनि के साथ है। जब शनि सूर्य साथ होते हैं तब लड़ते नहीं यानी अशुभ प्रभाव नहीं देते। ऐसे जातक वाणी के प्रभावी होकर जनता के शुभचिंतक भी होंगे।


webdunia
FILE


रमन सिंह की पत्रिका में दशमेश शुक्र स्वराशि का होकर पराक्रम भाव में है।

चतुर्थ व एकादश भाव का स्वामी मंगल पंचम यानी विद्या भाव में होने से जनता के मामलों में आप विवेक का इस्तेमाल करते हैं। जनता को अनुकूल बनाने की क्षमता की वजह से ही पिछले 10 सालों से रमन सिंह छग के मुख्यमंत्री हैं।


चुनाव तक मंगल की स्थिति रमन सिंह के जन्म समय लग्न से गोचर है अत: जीत के आसार प्रबल हैं। मंगल भाग्येश है व जन्म के समय पंचम में है व वर्तमान में लग्न से भ्रमण कर रहा है।

गुरु का गोचरीय भ्रमण मिथुन से होकर सप्तम दृष्टि मंगल को देखने से भी राजयोग के आसार अधिक हैं।

शनि का पराक्रम से उच्च भ्रमण होने से जीत के आसार चमकदार हैं लेकिन मंगल पर जन्म से गोचरीय दृष्टि तृतीय पड़ने से सीटों में कमी ला सकती है। सितारों का संके‍त है कि सावधानी रखी तो जीत पक्की है।


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi