Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(सप्तमी तिथि)
  • तिथि- वैशाख कृष्ण सप्तमी
  • शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
  • जयंती/त्योहार/व्रत/मुहूर्त- सर्वार्थसिद्धि योग
  • राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
webdunia

आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी 20 तक

- अजय कुमार

Advertiesment
हमें फॉलो करें नई दिल्ली
ND

नई दिल्ली के हौज खास स्थित आर्ट एलिमेंट्स गैलरी में 28 मई से 'डिवाईन ह्यूज' नामक कला प्रदर्शनी चल रही है। इस प्रदर्शनी की खासियत यह है कि इसमें प्रदर्शित किए जाने वाले सभी चित्र और मूर्तिया भारत के विभिन्न देवी-देवताओं की है। प्रदर्शनी के लिए समकालीन युग से संबंधित निराले कलाकारों के एक समूह का चयन किया गया है।

कलाकार अपने चित्रों और मूर्तियों द्वारा लोगों को आध्यात्म का पाठ पढ़ाना चाहते हैं। चित्रों में कलाकारों ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि भगवान रूपी दिव्य शक्ति का अभी भी इस आधुनिक युग में अस्तित्व है। एनएस राणा द्वारा निर्मित भगवान कृष्ण की मूर्ति पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रही है। राणा ने कृष्ण की मूर्ति को बहुत ही सुंदर तरीके से परिष्कृत किया है।

राम ओंकार द्वारा बनाए गए गणेश भगवान के चित्र का सौंदर्य देखते ही बनता है। ओंकार ने कैनवस पर रंगों और रेखाओं का बहुत अच्छी तरह से प्रयोग किया है। गैलरी की कार्यकर्ता ने बताया कि इस प्रदर्शनी को देखने पूरे दिन में जितने लोग भी आते हैं वो चित्रकार की तारीफ करते नहीं थकते। इस प्रदर्शनी का दीदार आप 20 जून तक कर सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi