Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(चतुर्थी व्रत)
  • तिथि- ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी
  • शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
  • जयंती/त्योहार/व्रत/मुहूर्त- श्री विनायकी चतुर्थी व्रत
  • राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
webdunia

गुड़ी पड़वा पर्व 4 अप्रैल को

Advertiesment
हमें फॉलो करें गुड़ी पड़वा पर्व
ND

मराठी समाज आगामी 4 अप्रैल को, गुड़ी पड़वा का पर्व भक्ति भाव से मनाएँगे। इसके लिए सभी घरों में विशेष तैयारियाँ शुरू हो गई है। इस अवसर पर सभी घरों में गुढी़ स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाएगी और विशेष प्रकार की चटनी बनाई जाएगी।

महाराष्ट्रीयन नववर्ष गुड़ी पड़वा का पर्व 4 अप्रैल को धूमधाम से मनाएँगे। गुड़ी पड़वा पर्व को वर्ष प्रतिपदा भी कहते हैं। इस दिन से मराठी समाज के घरों में राम का नवरात्र शुरू होता है। जिस प्रकार देवी उपासना की नवरात्रि होती है उसी तरह महाराष्ट्र में राम का नवरात्र मनाया जाता है। इस दौरान घरों में नई बाँस के ऊपर नई साड़ी लगाई जाती है और उसके ऊपर शक्ति के अनुसार ताँबे या काँसे का लोटा रखा जाता है।

webdunia
ND
इसमें नीम की कोपले भी रखी जाती हैं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। जिन घरों में नवरात्र स्थापित की जाती है, वहाँ पूरे नौ दिनों तक भगवान राम की पूजा आराधना की जाती है और अंतिम दिन श्रीराम नवमीं का पर्व मनाया जाता है।

घरों में पूरनपोली समेत कई तरह के पकवान तैयार किए जाते हैं। इस दिन नीम की कोपलें और नए गुड़ से बनी चटनी को घर के हर सदस्य को खिलाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसके सेवन से साल भर शरीर निरोगी रहता है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi