Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(अष्टमी तिथि)
  • तिथि- श्रावण कृष्ण अष्टमी
  • शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- बुधास्त पश्चिम
  • राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
webdunia

गोदड़ी वाले बाबा का वर्सी महोत्सव

देश भर के सिंधी संत आएँगे

Advertiesment
हमें फॉलो करें गोदड़ी वाले बाबा
ND

देवपुरी स्थित गोदड़ी वाले बाबा का 19वाँ वर्सी महोत्सव 11 से 14 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इसमें भाग लेने देश भर के 55 गोदड़ीवाला के अलावा प्रदेश के 11 धामों से संत व श्रद्धालु आएँगे।

बाहर से आने वाले संतों में जलगाँव से बाबा बालक मंडली व अमरावती से संत कंवरराम के पौत्र साँई जशनलाल, वसणशाह दरबार से साँई ओमीराम, हरचूराम धाम, उल्लासनगर से साँई रूपाराम साहब, लखनऊ से शिवशांति आश्रम से संत साँई चांडूराम, अयोध्या फैजाबाद से संत नितिन सारी, जलगाँव से सेवा मंडल के सदस्यगण, नागपुर से साँई दिलीप कुमार, साँई केशव लाल, साँई पहलाजराम, साँई खटवाली दरबारी, दारा हुदराज साहब, किशराम दरबार से साँई मोतीराम, शदाणी दरबार से संत युधिष्ठिरलाल और चकरभाठा से साँई लालदास भगतराम दास राशि पधारेंगे।

इन दिनों विभिन्न कार्यक्रम होंगे, जिसमें झूलेलाल भगवान का बहराणा साहब की शोभायात्रा निकाली जाएगी। बाहर से आए हुए संत 13 अक्टूबर को अखंड पाठ साहब व अखंड धूनि साहब का भोग लगाएँगे। 14 अक्टूबर को पल्लव साहब की समाप्ति होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi