sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(विवेकानंद पुण्य.)
  • तिथि- आषाढ़ शुक्ल नवमी
  • शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
  • जयंती/त्योहार/व्रत/मुहूर्त-गुप्त नवरात्रि नवमी, भड़ली नवमी, स्वामी विवेकानंद पुण्य.
  • राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
webdunia

जीवन में सूर्य प्रकाश का महत्व जानिए

Advertiesment
हमें फॉलो करें सूर्य
सूर्य एक प्राकृतिक चिकित्सालय है। सूर्य की सप्तरंगी किरणों में अद्भुत रोगनाशक शक्ति है। 

सुबह से शाम तक सूर्य अपनी किरणों, जिनमें औषधीय गुणों का अपार भंडार है, अनेक रोग उत्पादक कीटाणुओं का नाश करता है। 
 
टीबी के कीटाणु उबलते पानी से भी जल्दी नहीं मरते, वे सूर्य के तेज प्रकाश से शीघ्र नष्ट हो जाते हैं। फिर दूसरे जीवाणुओं के नाश होने में संदेह ही क्या है।
 
स्वस्थ रहने के लिए जितनी शुद्ध हवा आवश्यक है, उतना ही प्रकाश भी आवश्यक है। प्रकाश में मानव शरीर के कमजोर अंगों को पुनः सशक्त और सक्रिय बनाने की अद्भुत क्षमता है। इस तरह सूर्य प्रकाश अप्रत्यक्ष रूप से मानव जीवन के लिए आवश्यक है।
 
सूर्य के प्रकाश का संबंध सिर्फ गर्मी देने से नहीं है। इसका मनुष्य के आहार के साथ भी घनिष्ठ संबंध है। 
 
छोटे-बड़े पौधे व वनस्पतियों के पत्ते सूरज की किरणों के सान्निध्य से क्लोरोफिल नामक तत्व का निर्माण करते हैं। इस तत्व के बिना पत्तों में कुदरती हरापन नहीं रहता। 
 
हम खान-पान में प्रायः हरी सब्जियों का प्रयोग करते हैं। इन हरी सब्जियों में ही मानव शरीर के पोषक तत्व रहते हैं। 

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi