Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(प्रतिपदा तिथि)
  • तिथि- भाद्रपद कृष्ण प्रतिपदा
  • शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
  • जयंती/त्योहार/व्रत/मुहूर्त-कजलियां
  • राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
webdunia

131 किलो चने की दाल पर लिखा राम का नाम

पांच साल से कर रहे श्रीराम की अनूठी भक्ति

Advertiesment
हमें फॉलो करें भगवान राम का नाम
ND

कॉपी व पत्तों पर राम नाम लिखते तो आपने कई लोगों को देखा और सुना होगा। मगर हम आपका परिचय एक ऐसे शख्स से करा रहे हैं, जिन्हें भगवान राम का नाम चने की दाल पर लिखने का जुनून है।

रतलाम निवासी प्रेमसिंह परिहार विगत पांच वर्षों से चने की दाल पर मार्कर पेन से राम नाम लिख रहे हैं। परिहार अभी तक 131 किलो चने की दाल पर राम नाम लिख चुके हैं।

चने की दाल पर राम नाम लिखने का खयाल उनके मन में कैसे आया, इस प्रश्न पर प्रेमसिंह ने बताया कि गत 25 सालों से मैं कॉपी पर राम नाम लिखता रहा। एक दिन पत्नी चने की दाल साफ कर रही थी। मैं समीप ही बैठा कॉपी में राम नाम लिख रहा था।

अचानक खयाल आया क्यों न दाल पर राम नाम लिखा जाए और उस दाल को जलीय जंतुओं को खिलाया जाए, जिससे उनका उद्घार होगा। बस उसी दिन से यह सिलसिला प्रारंभ हुआ, जो आज तक जारी है।

निजी कंपनी में बतौर सुरक्षाकर्मी काम करने वाले प्रेमसिंह हनुमान अष्टमी पर उज्जैन के बाबा बाल हनुमान को राम नाम लिखी दाल अर्पित करने आए थे। रविवार को उन्होंने भगवान को दाल का भोग लगाया तथा सोमवार को मोक्षदायिनी शिप्रा में दाल मछलियों को खिलाई। अभी तक राम नाम लिखी दालों को परिहार नर्मदा में प्रवाहित करते आए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi