अयोध्या। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 1989 के शिलापूजन की तरह अब देशभर से पूजित पत्थरों को मंगाने का निर्णय लिया है।
ये पत्थर दान में लिए जाएंगे लेकिन तराशकर यहां विहिप की कार्यशाला में रखे गए पत्थरों की किस्म के ही गुलाबी पत्थर और एक सुनिश्चित खदान के ही देने होंगे।
विहिप सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि इन पत्थरों का दान जुलाई से किया जा सकेगा।
सन् 1989 में करीब 2 लाख 75 हजार पूजित शिलाएं देश-विदेश से आई थीं जिसमें विवादित धर्मस्थल के पास जुलाई 1992 में बने फर्श में कुछ लग गई हैं जबकि करीब डेढ़ लाख पूजित शिलाएं अभी भी कार्यशाला में रखी हुई हैं।
इन शिलाओं के साथ सवा रुपए भी दान में लिए गए थे। (वार्ता)