Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(दशमी तिथि)
  • तिथि- शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल दशमी
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:44 से दोपहर 03:41 तक।
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- मां गायत्री प्रकटो. रानी दुर्गावती बलि.दिवस
  • राहुकाल: दोपहर 12:24 से दोपहर 02:09 तक
webdunia

चिन्मय मिशन दिल्ली में गुरु पूर्णिमा

Advertiesment
chinmay mission
चिन्मय मिशन दिल्ली में 9 जुलाई 2017 को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया गया। प्रात:काल की शुभ वेला में आश्रम स्थित पूज्य गुरुदेव श्री स्वामी चिन्मयानंद जी की प्रतिमा पर स्वामी प्रकर्षानंद जी ने षोडषोपचार विधि के द्वारा अभिषेक एवं पूजा अर्चना की। 
 
पूरा आश्रम वेद मंत्रों की मंगल ध्वनि से गुंजायमान हो गया। महाआरती के बाद सभी भक्तजनों ने स्वामी चिन्मयानंद जी को भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित कर प्रसाद ग्रहण किया।सायंकाल में समष्ट‍ि पादुका पूजन का वृहद आयोजन किया गया। 
 
सभी भक्तों के द्वारा अत्यंत भक्तिभाव से पूज्य गुरुदेव श्री स्वामी चिन्मयानंद जी की पादुका का पूजन किया गया। एकत्रित भक्त समुदाय ने पादुका पूजा कर गुरुपूर्ण‍िमा के पावन पर्व पर संपूर्ण गुरु परंपरा के प्रति अपनी आस्था एवं श्रद्धापूर्ण भावों को अभिव्यक्त किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

7 सरल उपायों से करें शंकरजी को प्रसन्न, पाएं धन और सफलता का आशीष