Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(अष्टमी तिथि)
  • तिथि- फाल्गुन कृष्ण अष्टमी
  • ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 05:19 से 06:11 तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:31 से 03:14 तक
  • राहुकाल: दोपहर 03:21 से सायं 04:44 तक
webdunia

गुप्त नवरात्रि 9 फरवरी से, होगी शक्तिस्वरूपा की आराधना

Advertiesment
हमें फॉलो करें gupt navratri 2016 dates
हिन्दू धर्म में नवरात्रि का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, चाहे वो गुप्त नवरात्रि हो या फिर चैत्र या  शारदीय नवरात्रि। इन दिनों मां दुर्गा की उपासना के महत्वपूर्ण दिन माने जाते हैं।


 

इन दिनों तंत्र साधना,  तंत्र विद्या सीखने के इच्छुक साधक मां भगवती की विशेष पूजा-अर्चना करके उन्हें प्रसन्न करने का  प्रयास करते हैं। गुप्त नवरात्रि का यह पावन पर्व माघ मास के शुक्ल पक्ष में इस वर्ष मंगलवार, 9 फरवरी  से 17 फरवरी 2016 तक मनाया जाएगा। 
 
माघ मास के बाद आषाढ़ में भी गुप्त नवरात्रि का पर्व प्रमुख रूप से मनाया जाता है। गुप्त नवरात्रि का  महत्व विशेष तौर पर गुप्त सिद्धियां पाने का सबसे उत्तम समय माना गया है। इस नवरात्रि में विशेष  साधना के द्वारा चमत्कारिक शक्तियां प्राप्त की जाती हैं। इन दिनों शिव व शक्ति दोनों की उपासना की  जाती है। 

webdunia

 
गुप्त नवरात्रि में ये देवियां साधक को खुशहाली, सुख-सौभाग्य और लंबी उम्र का वरदान देती हैं। प्राचीन  धर्मग्रंथों के अनुसार गुप्त नवरात्रि में प्रमुख रूप से भगवान शिव तथा देवी शक्ति की आराधना की जाती  है।

गुप्त नवरात्रि में मां शक्ति के स्वरूप की पूजा करने से अभीष्ट फल की प्राप्ति तथा साधक की समस्त  मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi