khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(गुड़ी पड़वा)
  • तिथि- चैत्र शुक्ल अमावस्या-प्रतिपदा
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:04 से 12:51 तक
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- चैत्र नवरात्रि प्रा, घटस्थापना, गुड़ी पड़वा
  • राहुकाल: दोपहर 02:05 से 03:35 तक
webdunia

गुरु अर्जुनदेव का शहीदी दिवस आज

Advertiesment
Guru Arjan Dev Ji
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सिखों के 5वें गुरु, गुरु अर्जुनदेव के विचारों  और उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने की अपील करते हुए लोगों से आग्रह किया है कि वे  गुरु के मानवतावाद, धर्मनिरपेक्षता और आपसी भाईचारे के सिद्धांतों को अपने जीवन में  अपनाएं।
 
शहीदी दिवस की पूर्व संध्या पर यहां एक संदेश में सिंह ने कहा कि गुरु ने न्याय और धर्म  की रक्षा के लिए मानवतावाद के लिए कुर्बानी दी और उनका महान बलिदान हमेशा ही सभी  के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु अर्जुनदेव ने समाज के दबे-कुचले लोगों के हितों की रक्षा के लिए  अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया और उनके रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि  होगी। उन्होंने महान गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हम सभी को गुरु अर्जुनदेव  के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए। (वार्ता)
 
 
 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोमवार : इस दिन शिवजी को ऐसे करें प्रसन्न