Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(पुरुषोत्तम मास प्रा.)
  • तिथि- शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल एकम
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:51 एएम से दोपहर 12:46 पीएम
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- पुरुषोत्तम, अधिमास प्रारंभ
  • राहुकाल (अशुभ)- शाम 05:24 पीएम से शाम 07:06 पीएम
webdunia

सोने के गहनों से सजीं कोलकाता की दो दुर्गा प्रतिमाएं...

Advertiesment
kolkata durga pratima 2017
कोलकाता की दो दुर्गा पूजा समितियों ने देवी को सोने से सजाया 

कोलकाता। कोलकाता की दो दिग्गज पूजा समितियों ने देवी दुर्गा की प्रतिमा को भारी भरकम सोने के गहनों से सजाया है। श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब ने देवी को सोने का मुकुट पहनाया है वहीं संतोष मित्रा स्क्वायर पूजा समिति ने देवी दुर्गा को सोने के तारों से बनी साड़ी पहनाई है।
 
देवी को स्वर्ण आभूषणों से सजाने वाले आभूषण की दुकान के अधिकारी ने बताया, ‘श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब में सोने और चांदी के महीन तारों का काम झलकता है। सभी देवताओं के मुकुट को योद्धाओं के मुकुट से मिलता जुलता बनाया गया है और पंडाल ‘बाहुबली’ थीम पर आधारित है। श्रीभूमि ने इस साल अपने पंडाल के लिए यही थीम चुनी है।’ उन्होंने कहा कि कंपनी के कारीगर इन आभूषणों पर दो महीने से अधिक समय से काम कर रहे थे।
 
संतोष मित्रा स्क्वायर में देवी दुर्गा को सोने के तारों वाली साड़ी पहनाई गई है। देवी और उनकी संतान के लिए परिधान डिजाइन करने वाली फैशन डिजाइनर अग्निमित्रा पॉल ने कहा, ‘देवी दुर्गा की साड़ी पूरी तरह से सोने की बनी है। इसमें प्रतिष्ठित आभूषण ब्रांड के कारीगरों ने जरी का काम किया है।’
 
पॉल ने कहा, ‘इस खूबसूरत साड़ी को बनाने के लिए 20 किलोग्राम से अधिक सोने का इस्तेमाल किया गया है। साड़ी पर फूलों, पशु-पक्षियों की आकृतियों में कढ़ाई की गई है। इसमें मीनाकारी का भी काम किया गया है।’ उन्होंने बताया कि ढाई महीने से अधिक समय तक कलाकारों ने काम करके उनके दृष्टिकोण को हकीकत का रूप दिया। उन्होंने बताया कि हालांकि अन्य देवताओं और महिषासुर के परिधान सामान्य थे। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सौ वर्ष पश्चात फिर सुनहरी हुईं शोभा बाजार राजबारी की देवी