Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(गंगा दशहरा)
  • तिथि- अधि. ज्येष्ठ शुक्ल दशमी
  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 03:58 एएम से 04:42 एएम
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:53 एएम से दोपहर 12:48 पीएम
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- गंगा दशहरा पर्व
webdunia

मुनि नवरत्न सागर जी महाराज का देवलोक गमन

Advertiesment
Navratna Sagar Maharaj
श्वेतांबर जैन तपागच्छ समुदाय के 74 वर्षीय मुनि नवरत्न सागर जी का चेन्नई से बेंगलुरु विहार करते समय देवलोक गमन हो गया। 
 
मुनि नवरत्न सागर जी मूल रूप से राजगढ़ (धार, मध्यप्रदेश) के रहने वाले थे। उन्हें मालवा के नंदन और मालव भूषण की उपाधि दी गई थी। 
 
शुक्रवार की रात वेल्लोर से विहार के दौरान उन्हें चोट लगी, वहां से तुरंत उन्हें चेन्नई अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां रात 11.30 बजे डॉक्टरों ने गुरुदेव का देवलोक गमन होना घोषित किया। जैसे ही गुरुदेव की खबर आई सभी भक्तों के दिल को आघात लगा और आंखों को नम हो गई। 
 
श्रावक वर्ग द्वारा चेन्नई से चार्टर प्लेन में गुरुदेव का पार्थिव शरीर इंदौर पहुंचने के बाद राजगढ़ ले जाया जाएगा। जहां रविवार सुबह उनका विराट डोल (पालकी) यात्रा प्रारंभ होकर भोपावर तीर्थ पहुंचेगी और वहीं पर अंतिम संस्कार होगा।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi