Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(सप्तमी तिथि)
  • तिथि- चैत्र शुक्ल सप्तमी
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:30 से 03:17 तक
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- महानिशा पूजा, नवपद ओली प्रारंभ
  • राहुकाल: दोपहर 12:35 से 02:05 तक
webdunia

मकर संक्रांति पर यमुना में हजारों ने लगाई डुबकी, 15 को भी मनेगा पर्व

Advertiesment
Religion News
मकर संक्रांति के महापर्व पर मथुरा में यमुना नदी के विभिन्न घाटों पर हजारों श्रद्घालुओं ने पवित्र स्नान किया। पौष माह में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का यह पर्व मथुरा में गुरुवार को भी मनाया जाएगा।

इस अवसर पर नगर पालिका एवं जिला प्रशासन ने मथुरा के प्रसिद्ध विश्राम घाट एवं अन्य घाटों पर आने वाले तीर्थयात्रियों के सुरक्षित और सुविधापूर्ण स्नान के लिए विशेष इंतजाम किए थे।
 
प्रभारी जिलाधिकारी एडीएम (प्रशासन) डीपी सिंह ने बताया कि यमुना किनारे स्नान वाले घाटों पर बैरीकेडिंग कर मोटर चालित नौकाओं में पीएसी के गोताखोरों की व्यवस्था की गई है और भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
 
नगर पालिका अध्यक्ष मनीषा गुप्ता ने बताया कि मध्य रात्रि से ही श्रद्घालुओं का आना शुरू हो गया था इसलिए घाटों पर प्रकाश आदि की भी समुचित व्यवस्था की गई है।
 
ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर के प्रबंधन से जुड़े एडवोकेट राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर में इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाया जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि चूंकि सूर्य आज शाम मकर राशि में प्रवेश कर रहा है, इसलिए वल्लभकुल संप्रदाय की परंपरानुसार उदयात तिथि में त्योहार मनाए जाने की रीति के आधार पर गुरुवार को ही संक्रांति पर्व मनाया जाएगा। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi