Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(शनि प्रदोष)
  • तिथि- शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11:56 से दोपहर 12:52 तक।
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त-शनि प्रदोष, वट सावित्री व्रतारंभ
  • राहुकाल: सुबह 08:55 से सुबह 10:40 तक
webdunia

श्री राधारानी के दर्शन के लिए बनेगा रोप-वे

Advertiesment
Ropeway
मथुरा। उत्तरप्रदेश के मथुरा में बरसाने की पहाड़ियों पर विराजमान श्री राधारानी के दर्शन के लिए श्रद्धालु  जल्द ही रोप-वे से पहुंच सकेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि प्रदेश सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां  रोप-वे के निर्माण का फैसला किया है। इसके लिए वन और उद्यान विभाग के अधीन जमीन का चयन  कर पेड़ों को काटने की अनुमति ली जा चुकी है।
 
सूत्रों के अनुसार रोप-वे के लिए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है।  पीपीपी मॉडल पर बनने वाले इस प्रोजेक्ट पर करीब 13 करोड़ रुपए खर्च आने का अनुमान है।
 
उन्होंने कहा कि रोप-वे निर्माण के लिए अब कंपनी का चयन किया जाना है। यह प्रक्रिया भी जल्द पूर्ण  कर ली जाएगी। (वार्ता) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi