शुक्रवार को सुहागन महिलाओं द्वारा घर की सुख-शांति हेतु दशा माता की पूजा-अर्चना की जा रही है। सुबह से ही महिलाओं की कतार मंदिरों में देखी गई। महिलाओं ने पीपल के वृक्ष की परिक्रमा कर वृक्ष पर डोरे भी बांधे। साथ ही मंदिर के बाहर घरों के प्रतीक बनाए तथा घर में सुख-समृद्वि कायम रहे इसकी कामना की।
इस दिन महिलाएं व्रत रखने के साथ दशा माता की कथा का श्रवण भी करेंगी। इस पर्व के दौरान महिलाओं ने घरों के बाहर स्वस्तिक व हाथों के छापे भी लगाए।
FILE
दशा माता के पूजन के लिए श्रद्घालु महिलाएं पीपल के वृक्ष के पूजन के लिए बड़ी संख्या में तड़के से ही पहुंच गईं। दशा माता पूजन का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहेगा।
पूजन स्थल पर महिलाएं नल-दमयंती की कथा सुनेंगी तथा गले में धागा भी पहनेंगी। पूजन के पश्चात महिलाएं अपने घरों पर हल्दी एवं कुमकुम के छापे भी लगाए। घर की साफ-सफाई करके घरेलू जरूरत के सामान के साथ-साथ झाडू इत्यादि भी खरीदेंगी।