Religion News %e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a5%8b%e0%a4%82 %e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af %e0%a4%b9%e0%a4%9c %e0%a4%aa%e0%a4%b0 108121000019_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(त्रयोदशी तिथि)
  • तिथि- अधि. ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:53 एएम से दोपहर 12:48 पीएम
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- त्रयोदशी
  • राहुकाल (अशुभ)- सुबह 10:37 एएम से दोपहर 12:20 पीएम
webdunia

लाखों भारतीय हज पर

Advertiesment
भारतीय
ND
मुसलमानों की सबसे पवित्र हज यात्रा के लिए अब तक दुनियाभर से लाखों हाजी मक्का पहुँच चुके हैं। इनमें एक लाख से ज्यादा भारतीय भी शामिल हैं। अरब न्यूज के अनुसार भारत से अब तक एक लाख 16 हजार 387 हज यात्री मक्का पहुँच चुके हैं।

यात्रा के सबसे अहम पड़ाव के तहत हज यात्रियों का जत्था मक्का से 15 किमी दूर अराफात पर्वत पर पहुँच चुका है। यहाँ तक पहुँचना काफी कठिन माना जाता है, जो पहुँच जाता है वह खुशनसीब कहलाता है। इस पर्वत पर हाजियों ने रातभर रुककर आध्यात्मिक चिंतन किया। इससे पहले हज यात्रियों ने पवित्र यात्रा का पहला दिन मीना में बिताया।

मीना स्थित बड़ी मस्जिद से लोगों का निकलना शुरू हो गया है, साथ ही इस यात्रा के पहले चरण को बिना किसी अप्रिय घटना के पूरा कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि इस बार 178 देशों के 17 लाख 29 हजार 841 हज यात्री अब तक पहुँच चुके हैं।

एक हज यात्री ने बताया कि यहाँ पहुँचे 30 लाख से ज्यादा हज यात्री एक-दूसरे के सहयोगी होते हैं। यात्रा मार्ग में होने वाली परेशानियों का पूरा-पूरा सहयोग करते हैं। सभी श्रद्धालुओं का सफेद कपड़ों में होना एकरूपता दर्शाता है। हज यात्रियों के रहने के लिए लाखों अस्थायी टेन्ट बनाए गए हैं।

हालाँकि इनमें से अब तक 57 हाजियों की मौत वृद्धावस्था या बीमारी के कारण हो गई है। जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अनुसार मृत हज यात्रियों का यहाँ अंतिम संस्कार कर दिया गया है। दूतावास की ओर से भारतीय हज यात्रियों के लिए पुख्ता चिकित्सा इंतजाम भी किए गए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi