दाऊदी बोहरा समाज के मोहर्रम के अशरा मुबारका की 2 तारीख यानी 29 दिसंबर को मुम्बासा (अफ्रीका) में धर्मगुरु डॉ. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब (तउश) द्वारा फरमाई जाने वाली वाअज का सीधा ऑडियो-वीडियो प्रसारण सैफीनगर मस्जिद में दोपहर 1 बजे से होगा।
मोहर्रम के अशरा मुबारका की नौ दिवसीय वाअज 29 दिसंबर से शुरू होने जा रही है, जो मोहर्रम की दस तारीख यानी 6 जनवरी आशुरा तक चलेगी।