हिन्द की चादर गुरु तेगबहादुरजी की धर्मपत्नी व गुरु गोविंदसिंहजी की माताजी सर्वशदानी माता गुजरी और उनके चार साहिबजादों का शहीदी पर्व पूरे मप्र में 21 से 27 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनेगा।
शहर के सभी प्रमुख गुरुद्वारों में दीवान सजाए गए हैं। इस दौरान माताजी व साहिबजादों की बहादुरी का वीर रस द्वारा गायन भी किया जाएगा।