Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कृष्ण-सुदामा हैं प्रेम का संदेश

परब्रह्म परमात्मा हैं मुरली मनोहर

Advertiesment
हमें फॉलो करें श्रीकृष्ण
प्रेम का संदेश भगवान कृष्ण-सुदामा हैं। वस्तुतः भगवान ने सुदामा की दरिद्रता को दूर किया, यदि सुदामा-सा मन हो तो मनमोहन अवश्य मिलेंगे।

भगवान मुरली मनोहर परब्रह्म परमात्मा हैं। उनकी महिमा का ज्ञान हो जाने पर उनमें प्रीति और अधिक बढ़ जाती है। प्रेम और परमात्मा एक-दूसरे के पूरक हैं। भक्ति ईश्वर की कृपा से प्राप्त होती है।

भारतीय संस्कृति और धर्म साधनाओं के क्षेत्र में श्रीमद्भागवत पुराण एक कालजयी ग्रंथ माना जाता है। वैष्णव आचार्य इसे पंचम वेद मानते हैं।

webdunia
FILE
भागवत को भगवान कृष्ण का साक्षात विग्रह माना जाता है। श्रीमद्भागवत मुरलीधर कृष्ण की लीलाओं का सुंदर अनुगायन है।

अत: श्रद्धा के साथ श्रीमद्भागवत का वाचन एवं श्रवण करने से तीनों लोकों की सम्पदा भक्त के अधीन हो जाती है। भगवान की माया को बड़े-बड़े ऋषि-मुनि भी नहीं समझ पाए हैं। भगवान सिर्फ प्रेम के वशीभूत होते हैं।

अगर व्यक्ति दुनिया को सुधारने की अपेक्षा स्वयं को सुधारने में समय लगाए तो निश्चित ही हमें भगवान कृपा प्राप्त हो सकती है। जीवन में दो बातों को कभी भी विस्मृत नहीं किया जा सकता, एक ईश्वर व दूसरा मृत्यु।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi