Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मोक्षदायिनी है मां नर्मदा

- लखन घनघोरिया

हमें फॉलो करें मोक्षदायिनी है मां नर्मदा
मां नर्मदा आस्था का केन्द्र है। यह ऐसी नदी के रूप में है जिनके दर्शन मात्र से पुण्य की अनुभूति होती है। जीवन के हर संघर्ष के समय मुझे ऊर्जा मिली है जो मां नर्मदा की ही कृपा है। यह कहना है पूर्व क्षेत्र के विधायक लखन घनघोरिया का, जो 15 वर्षों से प्रतिदिन नर्मदा दर्शन करने जा रहे हैं।

घनघोरिया को मां के प्रताप की अनुभूति हुई है। वे जब भी बड़ी-बड़ी समस्याओं से गुजरे तो मातारानी उन्हें समस्याओं से निजात दिलातीं गईं। उनकी कृपा से जनसेवा का संकल्प लिया है वो उन्हीं की कृपा से है।


webdunia
FILE


मां नर्मदा के दर्शन करने से मानसिक शांति मिलती है और नए कार्यों की प्रेरणा मिलती है। नर्मदाजी की भक्ति का अलग ही आनंद है। नर्मदा के महत्व से सभी परिचित है फिर भी प्रदूषण में कमी नहीं आ रही। कहीं न कही भक्तों से भी चूक हो रही है। जो भविष्य में विकराल रूप ले सकती है।

webdunia
FILE


जो शक्ति मां नर्मदा में हैं वो किसी देवी-देवता में नहीं है। मां के आशीर्वाद से हर राह में सफलता मिली। अगर नर्मदा के दर्शन रोज किए जाए तो हर व्यक्ति की मनोकामना पूरी होती है।


webdunia
FILE


मां नर्मदा को जीवनदायिनी कहा जाता है जो लोगों के दुख दूर करती हैं। मां के दरबार में जो भी सच्चे मन से जाता है उसे मां सब देती है। मां नर्मदा के चरणों में मस्तक झुकाने से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है।

मां नर्मदा मोक्षदायिनी है। उनके दर्शन करने से ही पुण्य की प्राप्ति होती है। नर्मदा ही ऐसी नदी है जिनकी परिक्रमा होती है। अभी देश में जो नदियां प्रदूषण मुक्त है उनमें नर्मदा का विशेष महत्व है



हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi