Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विदेशों में भी प्रचलित है उल्लू के शकुन

Advertiesment
हमें फॉलो करें उल्लू के शकुन
विभिन्न देशों एवं संस्कृतियों में उल्लू पक्षी से जुड़े शकुन-अपशकुन इस प्रकार हैं-
 
ब्रिटेन में उल्लू के रुखे तथा करूण विलाप से निकट भविष्य में भय या दुर्भाग्य का संकेत समझा जाता है। 


 
दक्षिण अफ्रीका में उलूक की आवाज मृत्युसूचक कहा जाता है।

कैनेडा में उल्लू का 3 रात्रि लगातार किया गया शब्द परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु का सूचक समझा जाता है।
 
पोलीनेशिया में गंतव्य दिशा के अनुसार शुभ या अशुभ, अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी भाग में अशुभ, चीन में पड़ोसी की मृत्यु का सूचक, ईरान में स्वर के मधुर अथवा कर्णपटु होने के अनुसार शुभाशुभ माना जाता है। 
 
तुर्की में भी उलूक के शब्द को अशुभ किंतु श्वेत उलूक को शुभ, न्यूजीलैंड में सिवाय बुद्ध परिषद के अन्य मंत्रणाओं के समय उलूक का शब्द अशुभ समझा जाता है। 
 
भारतवर्ष में प्रचलित लोक विश्वासों के अनुसार भी उलूक की घर के ऊपर स्थि‍त होना तथा शब्दोच्चारण निकट संबंधी की अथवा परिवार के सदस्य की मृत्यु का सूचक समझा जाता है।

webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi