Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जानिए जीवन की 9 महत्वपूर्ण बातें

Advertiesment
हमें फॉलो करें धर्म की राह
, शनिवार, 20 सितम्बर 2014 (09:44 IST)
भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारा सारा दिन दुनियादारी के द्वंद्वों में गुजरता है। हम धर्म के राह पर चलना तो चाहते है, कोशिश भी करते रहते हैं, पर फिर भी हम कदम-कदम पर न जाने कितने रूप रचाते हैं... कितने नाटक हम खेलते हैं... हमने इस मुखौटों के जमघट में अपना असली रूप भुला दिया गया है। 
 
फिर भी कुछ बातें हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए। आइए जानते हैं क्या है वो महत्वपूर्ण बातें :- 
 
1. कभी छोटा मत समझो- कर्ज, शत्रु, बीमारी।
 
2. इन्हें कोई चुरा नहीं सकता- हुनर, ज्ञान, अक्ल।
 
3. जो निकल गई वापस नहीं आती- तीर, मुंह के बोल, शरीर से प्राण।
 
4. तीन बातें कभी न भूलें- कर्ज, फर्ज, मर्ज।
 
5. इन तीनों का सम्मान करो- माता, पिता, गुरु।
 
6. इन तीनों को वश में रखो- मन, काम, क्रोध।
 
7. तीन बातें मानो- कम खाओ, गम खाओ, नम जाओ।
 
8. तीन चीजें किसी का इंतजार नहीं करतीं- समय, मौत और ग्राहक।
 
9. तीन चीजें जीवन में एक बार मिलती हैं- मां-बाप और जवानी।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi